भिलाई विट्ठल ग्रीन्स में चैतन्य बघेल के प्रोजेक्ट पर ED की कार्रवाई, 8 सदस्यीय टीम ने चस्पा किया नोटिस
भिलाई के विट्ठल ग्रीन्स में ED की कार्रवाईHighLights
- विट्ठल ग्रीन्स में ED की कार्रवाई
- 8 सदस्यीय टीम दोपहर पहुंची
- गेट पर नोटिस चस्पा किया
, भिलाई। भिलाई के जंजगिरी कुम्हारी क्षेत्र में स्थित विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 8 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की।
नोटिस और बोर्ड लगाकर लौटी ED टीम
ED की टीम ने विट्ठल ग्रीन्स के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया और गेट के बाहर एक बोर्ड लगाया। इस बोर्ड पर खाली और बिक चुके प्लॉट का पूरा डिटेल लिखा गया है। कार्रवाई के बाद टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस लौट गई। रविवार को मौके पर केवल एक गार्ड मौजूद था।
16 एकड़ में फैला है प्रोजेक्ट
जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट करीब 16 एकड़ में बना हुआ है। प्रोजेक्ट की शुरुआत करीब 10 साल पहले हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को चैतन्य बघेल ने दुर्ग के एक बड़े बिल्डर से खरीदा था।
हाईटेंशन लाइन के कारण कम हुई बिक्री
प्रोजेक्ट के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके कारण यहां प्लॉट की बिक्री कम हुई है। प्रोजेक्ट में सामने की जमीन का मूल्य करीब 2000 स्क्वायर फीट और पीछे की जमीन का मूल्य करीब 1400 स्क्वायर फीट निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में चिट्टा बेचते दो युवक पकड़ाए, ₹1.05 लाख की हेरोइन जब्त, जोरापारा से चाकूबाज गुंडा भी दबोचा
Leave a Reply