*big breaking:- कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण…- भारत संपर्क

0
*big breaking:- कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण…- भारत संपर्क

जशपुर 10 अक्टूबर 24/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अन्तर्गत संचालित जल जीवन मिशन में कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जल जीवन मिशन के 04 ठेकेदारों के निविदा निरस्त एवं 80 ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिला जशपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत 300 से अधिक ठेकेदार कार्य कर रहें है, जिनमें से चार ठेकेदार के कार्य निराशाजनक जनक पाये जाने एवं उनके द्वारा कार्य पूर्ण करने में रूचि नहीं लिए जाने के कारण इनके निविदा निरस्त करने एवं 80 ठेकेदारों के कार्यों की धीमी प्रगति के कारण इनको कारण बताओं नोटिश जारी किया गया है।

जिला जशपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत 3333 योजनाओं में से 900 से अधिक योजनाओं में कार्य पूर्ण कर 70000 से अधिक घरों में जल प्रदाय किया जा रहा है। शेष स्थानों पर शीर्घ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन — भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क