बिलासपुर-जबलपुर हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, 100 किमी के सफर में लग रहे 4 घंटे
बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे की बदहाली पर कांग्रेस का हमला। ()HighLights
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सड़कों की बदहाली पर कांग्रेस का हमला।
- बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे का निर्माण 3 साल बाद भी अधूरा।
- जर्जर सड़क के कारण 100 किमी के सफर में 4 घंटे।
न्यूज, गौरेला : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित प्रदेश में सड़कों की बदहाल है। इसकी स्थिति को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलग-अलग बयानों में बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे सहित प्रदेश के प्रमुख मार्गों की जर्जर हालत, निर्माण में देरी और स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को रोके जाने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार नई सड़कें बनाने की बात तो दूर, मौजूदा सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने तक में नाकाम साबित हो रही है।
अंचल की जीवनरेखा सड़क की हालत खराब
- छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की जीवनरेखा माना जाता है। इसके बावजूद तीन साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अब तक हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से CG High Court का इनकार, नौकरी के नाम पर लोगों से ठगे थे 13.50 लाख
ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की उठ चुकी है मांग
गौरतलब है कि पूर्व में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने भी इस मार्ग की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और नए सिरे से टेंडर जारी करने की बात कही थी। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली का खामियाजा आज भी आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ HC से कर्मचारी को बड़ी राहत! विभाग समय पर परीक्षा न कराए तो वेतनवृद्धि रोकना गलत
Leave a Reply