*जन्मदिन विशेष:श्रीमती कौशल्या साय, समाजसेवा में सक्रिय, मुख्यमंत्री श्री…- भारत संपर्क

0
*जन्मदिन विशेष:श्रीमती कौशल्या साय, समाजसेवा में सक्रिय, मुख्यमंत्री श्री…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। आज 11 मार्च को श्रीमती कौशल्या साय जी का जन्मदिवस है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती साय समाजसेवा में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी सादगी, अपनत्व और सेवा भाव के कारण वे जनसामान्य के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। लोगों की समस्याओं को स्वयं की जिम्मेदारी मानकर उनका समाधान निकालने की वजह से उनके निवास स्थान पर सदैव लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर श्रीमती कौशल्या साय न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में भी गहरी पकड़ रखती हैं। 27 मई 1991 को उनका विवाह श्री विष्णुदेव साय से हुआ। साय दंपति की एक पुत्र और दो पुत्रियों हैं। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जनपद सदस्य के रूप में चुनाव में जीत हुई। स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव उन्हें स्नेहपूर्वक ‘बहुरिया साहब’ कहकर संबोधित करते थे ।श्रीमती कौशल्या साय सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। विष्णुदेव साय के विधायक से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में वे उनकी सशक्त सहभागी रही हैं। उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को बखूबी संभाला, जिससे श्री विष्णुदेव साय निश्चिंत होकर संगठन और प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सके। उनका मानना है कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से समस्त समाज को यह अनुभव हो रहा है कि उनका अपना व्यक्ति इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचा है।
अपने एक वक्तव्य में श्रीमती साय ने बताया कि जब उनका विवाह हुआ जब श्री विष्णुदेव साय विधायक थे और आज वे ईश्वर तथा जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। उनके अनुसार यह आशीर्वाद और विश्वास ही उनके परिवार को प्रेरित करता है कि वे छत्तीसगढ़ और इसके नागरिकों की प्रगति और समृद्धि के लिए सतत कार्य करते रहें।
श्रीमती कौशल्या साय का पारिवारिक जीवन भी संतुलित है। वे बताती हैं कि उनके परिवार में मां, पुत्र, पुत्रियां सहित सभी सदस्य साथ रहते हैं। घर में शुद्ध पारिवारिक और सामाजिक चर्चाएं होती हैं। घर में जबकि राजनीति की चर्चा से बचा जाता है। उनका प्रयास रहता है कि जब श्री विष्णुदेव साय घर में हों, तो वे पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्त रहें। उनका यह विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता का स्नेह, सहयोग और समर्थन ही मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने की शक्ति प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश में 23 IIT, कितनी सीटों पर एडमिशन? जानें कहां मिलेगा ओलंपियाड से दाखिला?…| IPL 2025 के पहले हाफ में रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, 47 करोड़ के सुपरस्टार्स नही… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद – भारत संपर्क न्यूज़ …| Aditi Sharma Divorce: स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट रह चुके हैं सामर्थ्य गुप्ता,… – भारत संपर्क| फोन पर बतियाने के चक्कर में बच्चे को ही भूल गई मां! वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस