जन्मदिन विशेष: प्रेम आर्य – राजनीति और व्यापार जगत के सौम्य…- भारत संपर्क

0
जन्मदिन विशेष: प्रेम आर्य – राजनीति और व्यापार जगत के सौम्य…- भारत संपर्क

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली — जब किसी का नाम उसके कर्म, संस्कार और सेवा-भावना से जुड़ जाए, तो वह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन जाता है। छत्तीसगढ़ के व्यापारिक और राजनीतिक क्षितिज पर ऐसी ही एक प्रभावशाली पहचान हैं – प्रेम आर्य, जिनका आज जन्मदिन है।
व्यवसायिक नेतृत्व में नई पहचान
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रेम आर्य ने न केवल व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावशाली ढंग से पहुँचाया, बल्कि व्यापारिक हितों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छोटे व्यापारियों की आवाज बनकर उन्होंने व्यापार जगत में मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया।

राजनीति के चाणक्य

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहते हुए प्रेम आर्य ने संगठन की आर्थिक संरचना को पारदर्शी और व्यवस्थित रूप में खड़ा किया। उनकी कार्यशैली, समर्पण और रणनीतिक सोच के चलते उन्हें “मुंगेली की राजनीति का चाणक्य” कहा जाता है। उनकी उपस्थिति किसी भी संगठनात्मक कार्य को दिशा और गति देने में सक्षम मानी जाती है।

मृदुभाषी और समावेशी व्यक्तित्व

प्रेम आर्य की सबसे बड़ी ताकत उनका मृदुल स्वभाव, सहजता और समावेशी दृष्टिकोण है। वे पद और प्रतिष्ठा से अधिक लोगों के दिलों में बसते हैं। चाहे व्यापारी हो, सामाजिक कार्यकर्ता या आम नागरिक – वे हर किसी से आत्मीयता से मिलते हैं और यही उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है।

समाज सेवा में अग्रणी योगदान

प्रेम आर्य का जीवन केवल पदों तक सीमित नहीं है। शैक्षणिक सहयोग, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, गरीबों की सहायता, युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन – हर क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। “कर्म ही पूजा है” – इस विचारधारा को वे न केवल मानते हैं बल्कि प्रतिदिन उसे जीते भी हैं।

सम्मान और जनता का स्नेह

उनकी सेवाओं को देखकर विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया है, लेकिन प्रेम आर्य के लिए सबसे बड़ा सम्मान है – जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का अटूट स्नेह।

जन्मदिवस पर शुभकामनाएं

आज उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है – जो सादगी से कार्य करे, दिखावे से दूर रहे और निष्ठा से जनसेवा में संलग्न रहे।
प्रेम आर्य जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष।

जन्मदिन पर शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन

छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज मुंगेली के उपाध्यक्ष प्रेम आर्य जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज मुंगेली की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया है। यह आयोजन मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित सिंग इंटरनेशनल होटल में सोमवार की शाम आयोजित है, जिसमें नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शपथ लेंगे।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती पर जिलेभर में…- भारत संपर्क| WhatsApp ने की एंड्रॉयड यूजर्स की मौज, शुरू किया कमाल का फीचर – भारत संपर्क| Google CEO सुंदर पिचाई की टू स्टेट्स फिल्म जैसी है लव स्टोरी, जानें क्या है उनकी…| तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| भोजपुरी सिनेमा में कौन सी एक्ट्रेस लेती हैं सबसे ज्यादा फीस? कर चुकी हैं हर… – भारत संपर्क