वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के…- भारत संपर्क

0
वार्ड 38 में बदलाव की लहर, भाजपा उम्मीदवार तृप्ति कश्यप के…- भारत संपर्क

बिलासपुर । भाजपा से महापौर पद की उम्मीदवार पूजा विधानी तथा वार्ड नंबर 38 कि भाजपा प्रत्याशी तृप्ति भुवनेश्वर कश्यप के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया गया। विधायक अमर अग्रवाल के दिशा निर्देश पर अमरजीत सिंह दुआ, भुवनेश्वर कश्यप चेतन बजाज नितिन छाबड़ा सुशील छाबड़ा जसबीर सिंह गांधी लवी जुनेजा, अमन होरा संजय सलूजा तथा निशु अजमानी ने वार्ड क्रमांक 38 में चुनाव प्रचार करते हुए करते हुए घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि भाजपा शासन काल में डबल इंजन की सरकार है और तीन इंजन की शहर सरकार बनाने के लिए पूजा विधानी को महापौर बनने के लिए, तृप्ति कश्यप को वार्ड का प्रतिनिधि बनाकर निगम भेजने की अपील की।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम के 70 वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल है। और इस बार वार्ड क्रमांक 38 में पार्षद के लिए बदलाव की लहर है। तृप्ति चंद्रा को जीताने की अपील करते हुए वार्ड 38 में भाजपा का परचम लहराने का दावा अमरजीत सिंह दुआ ने किया है। उन्होंने कहा कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। कांग्रेस मेंशासन काल में विकास अधूरे पड़े हैं काम रूके थे उसे अब भाजपा पूरा करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता अटल विश्वास पत्र लेकर घर-घर जा रहे हैं। और भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं।


Post Views: 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*कभी थे शिक्षक विहीन स्कूल, अब यहां फैलेगा शिक्षा का उजियारा,…- भारत संपर्क| Viral Video: बारात में दूल्हा हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, रथ पर अकेले यूं उछल-उछलकर किया डांस| फिर फाइनल खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस बार तो पक्की है ट्रॉफी! – भारत संपर्क| प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता – भारत संपर्क न्यूज़ …| Mission Admission: JEE में कम रैंक और पंसदीदा ब्रांच में दाखिला से जुड़ी चिंता!…