भाजपा नेताओं ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम- भारत संपर्क

0

भाजपा नेताओं ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

कोरबा। कुसमुंडा थाना से इमलीछापर चौक तक के सडक़ की बदहाल स्थिति को देखते हुए भाजपा पार्षद और नेताओं ने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निर्माण की बात कही है। अन्यथा निर्माण कार्य नहीं होने की दिशा में 15 दिवस बाद हड़ताल की चेतावनी दी है। भाजयुमो के लेटर हेड में सौंपे गए ज्ञापन में उपरोक्त बात बांकी नगर पालिका निगम अंतर्गत वार्ड 24 पार्षद राजकुमार कंवर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विकेश झा, राकेश पटेल, रितेश सिंह, रामेश्वर सोनी, राजेश पटेल, कन्हैया यादव, सुखदीप सिंह, सुनीता पाटले, हेमा शर्मा, अभिलाष यादव ने कही है। पत्र में कहा गया है कि कुसमुंडा थाना चौक से इमली छापर सडक़ मार्ग लगभग सात वर्षों से अपने पूर्ण निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। साथ में समस्त कुसमुंडा निवासी सहित इस सडक़ का उपयोग कर रहे राहगीर सब अनेकों समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आए दिन हो रहे सडक़ जाम का एक मुख्य कारण खराब सडक़ भी है। जाम में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को भी फसना पड़ जाता है। भुट्टा चौक में सडक़ से बहुत सारा रॉड निकला हुआ है। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। आगामी मानसून को देखते हुए 15 दिवस के अंदर सडक़ निर्माण एवं पानी निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं किया जाता है तो 16 वें दिन 5 जुलाई को कुसमुण्डावासी हड़ताल करने के लिए बाध्य रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिलासपुर बंगाली समाज ‘आनंद संघ’ ने…- भारत संपर्क| मैं किसी का गुलाम नहीं हूं…गजल गाने से किया इनकार, तो तमंचे की नोक पर मशहूर… – भारत संपर्क| बम की तरह ना फट जाए आपका फोन! चार्जिंग के वक्त ना करें ये गलती – भारत संपर्क| शतक के बाद यशस्वी जायसवाल ने खोल दिए कई राज, गंभीर और बुमराह को ठहराया जिम्… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया…- भारत संपर्क