राज्य सभा सांसद देवेंद्र की उपस्थिति में हुई भाजपा सदस्यता…- भारत संपर्क

0

राज्य सभा सांसद देवेंद्र की उपस्थिति में हुई भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला

कोरबा। रामपुर विधानसभा के बरपाली मंडल के ग्राम डिटोरी में भाजपा सदस्यता अभियान की रुपरेखा व कार्यक्रम क्रियान्वयन के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने की। मुख्य वक्ता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर पीएम मोदी की कार्यों की जानकारी व योजनाओं को लोगों को बताकर भाजपा मे सदस्यता दिलवाने की अपील की। संगठन मे निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किए.। जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने मोदी जी की सकारात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। संगठन में सदस्यता प्रत्येक पोलिंग बूथ में कम से कम 200 लोगों को सदस्य बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन झाम लाल साहू जिला उपाध्यक्ष पिवमो ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संदीप कँवर, जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, रामनारायण शराफ पूर्व विधायक प्रतिनिधि, हेमसिंह कँवर सरपंच, रवि साहू मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती प्रतिमा सोनवानी,मालिक राम राजवाड़े मंडल महामंत्री, रमेश मन्नेवार, खिलावन मन्नेवार, लक्ष्मी चंद देवांगन, सोना राम देवांगन, डी पी देवांगन सहित कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| *बड़ी सौगात:– ग्रामीणों की वर्षों मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क| श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क| अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …| इस हिंदू क्रिकेटर को छेड़ा तो खैर नहीं… परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पूर… – भारत संपर्क