रतनपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा अध्यक्ष लव कुश कश्यप और 15…- भारत संपर्क

0
रतनपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा अध्यक्ष लव कुश कश्यप और 15…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर, 5 मार्च: रतनपुर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने 15 पार्षदों के साथ बुधवार को नगरपालिका पहुंचकर पूजा-पाठ किया और अनौपचारिक रूप से अपने कार्य की शुरुआत की। भाजपा के लव कुश कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए हैं और उनकी पार्टी को इस चुनाव में बहुमत मिला है। हालांकि, अब तक विधिवत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नहीं हो सका है। इधर गुरुवार से होलाष्टक लग रहा है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित है, जिसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को ही विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा अध्यक्ष और सभी पार्षदों ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।

लव कुश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि शुभ मुहूर्त में विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार से लेकर गुरुवार तक के लिए तय किए गए विशेष समय में नगरपालिका में पूजा-पाठ कर कार्य आरंभ किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का कहना था कि वे नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए तत्पर हैं और जनता के विश्वास को कायम रखते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

इस दौरान नगरपालिका परिसर में पार्षदों और अध्यक्ष के बीच हर्षोल्लास का माहौल बना रहा, और सभी ने आगामी दिनों में नगर परिषद के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रात-रात भर पार्टी, डेटिंग… युवराज सिंह ने कैसे छुड़ाई अभिषेक शर्मा की ये … – भारत संपर्क| कलेक्टर ने की सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण की समीक्षा- भारत संपर्क| गर्मी में भी वजन नहीं घट रहा हैं तो इसका कारण हो सकती हैं ये गलतियां| TS Telangana Inter Results 2025: तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर का…| छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी – भारत संपर्क न्यूज़ …