भाजपा ने चलाया प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान- भारत संपर्क

0

भाजपा ने चलाया प्रबुद्ध जन
संपर्क अभियान

कोरबा। संगठन के निर्देश पर पार्षद हितानंद अग्रवाल के द्वारा सर्वमंगला मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। जहां उन्होंने अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध परिवार जनों से भेंट मुलाकात की। श्री अग्रवाल मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संजय खूंटे, लखन लाल आदिले, पंचराम खूंटे, सुदर्शन सारथी, काशीराम टंडन, रूपराम ज्वाला, सुरित राम, देवनाथ कोसले के घर पहुंचे। इस दौरान हितानंद अग्रवाल ने सभी परिवारों के मुखिया को गमछा पहनकर उनका सम्मान किया। साथ ही 27 अप्रैल को गीतांजलि भवन में आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में पधारने निमंत्रण दिया। इस दौरान हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद से डॉ भीमराव अंबेडकर को कभी भी सम्मान देने का कार्य नहीं किया। उनके विचारों को कभी भी आगे नहीं बढ़ाया। भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलती है एवं उनके बनाए संविधान का सम्मान करती है। इस दौरान अभियान में मनीष मिश्रा मंडल अध्यक्ष, दर्शन सिंह चावला वरिष्ठ भाजपा नेता, बॉबी गभेल महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, विकेश झा, उत्तम यादव मंडल मंत्री, आरती सिंह पार्षद, प्रेम साहू, पार्षद, बालकृष्ण साहू शक्ति केंद्र संयोजक, लखन सिंह, भोजेश्वर दास शक्ति केंद्र संयोजक, सोनू चौहान बूथ अध्यक्ष, करन बाई , रोहन गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, भूपेंद्र बरेठ, कुणाल जादूगर, गोविंद सिदार, जीवनलाल साहू, प्रशांत मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘दवा खिलाकर गर्भ में पल रहे बच्चे को मारा…’ अब महिला की मिली लाश; मथुरा म… – भारत संपर्क| बिहार: पटना में RJD नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने 6 गोलियां मारीं| एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई,…- भारत संपर्क| DSSSB PRT Vacancy 2025: प्राइमरी शिक्षक के 1180 पदों पर निकली भर्तियां, 17…| सूर्यकुमार यादव छोड़िए, UAE के कप्तान ने भी पाकिस्तान को दिया बड़ा पैगाम, ट… – भारत संपर्क