रतनपुर में भाजपा की भव्य विजय आभार रैली सम्पन्न, नगर में…- भारत संपर्क

0
रतनपुर में भाजपा की भव्य विजय आभार रैली सम्पन्न, नगर में…- भारत संपर्क

रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल एवं चुनाव प्रभारी वी. रामा राव के नेतृत्व में विजय आभार रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप और भाजपा के आठ पार्षदों की ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। इससे पहले विधायक सुशांत शुक्ला , चुनाव प्रभारी वी रामा राव, जिला अध्यक्ष और अन्य चुने हुए प्रतिनिधियों ने मां महामाया के दरबार में दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर में गूंजे जयघोष, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

रैली की शुरुआत 18 फरवरी, मंगलवार को तुलजा भवानी चौक से हुई। यह यात्रा करैहापारा, नया बस स्टैंड, महामाया चौक, भीम चौक, बड़ी बाजार, नूतन चौक, हाई स्कूल चौक होते हुए रेस्ट हाउस पहुंची, जहां आमसभा के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आतिशबाजी और जयघोष से पूरा नगर भाजपा की जीत के उत्सव में सराबोर हो गया।

नगर के विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व

आमसभा के दौरान चुनाव प्रभारी वी. रामा राव ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रिपल इंजन की सरकार (नगर पालिका, राज्य सरकार और केंद्र सरकार) के सहयोग से रतनपुर का बहुआयामी विकास किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी ऊर्जा के साथ नगर के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

रैली की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई थी, जिसे सभी ने बखूबी निभाया। आमसभा के उपरांत रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी।

भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

इस ऐतिहासिक विजय आभार रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा)
  • मोहित जायसवाल (भाजपा जिला अध्यक्ष, ग्रामीण)
  • वी. रामा राव (चुनाव प्रभारी)
  • लवकुश कश्यप (नवनिर्वाचित अध्यक्ष, रतनपुर नगरपालिका)
  • डॉ. सुनील जायसवाल (चुनाव संयोजक)
  • तीरथ यादव (मंडल अध्यक्ष)
  • रोहिणी बैसवाडे (मंडल महामंत्री)
  • संतोष तिवारी, बबलू कश्यप, लब्बा सरदार, सुरेश सोनी, भूपचंद शुक्ला, राधे पटेल, ललित अग्रवाल, घनश्याम रात्रे, रविंद्र दुबे, प्रशांत यादव, ज्वाला कौशिक, वासित अली, पवन पाठक, ज्ञानेंद्र कश्यप, राजू शर्मा, शिवेंद्र गुप्ता, संतोष प्रजापति, दिनेश प्रभाकर, अनिल यादव, विजय दीपक, बजरंग जायसवाल, प्रमोद कश्यप, बीज्जू कश्यप, सावित्री रात्रे, नीतू सिंह, उषा चौहान, राजकुमारी बिसेन, प्रेमलता तंबोली, स्वीटी शर्मा, प्रमिला कश्यप, प्रभा मानिकपुरी, विजयश्री राजपूत, संदीप राव, शंकर राव, नाथू रजक समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक शामिल रहे।

रतनपुर के विकास को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता

विजय रैली के दौरान नेताओं ने जनता को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी की नई परिषद जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देगी और रतनपुर को एक विकसित नगर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी

इस भव्य विजय आभार रैली के सफल आयोजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में एकजुटता और ऊर्जा का नया संचार किया है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षको की सूची: नगरपालिका परिषद में उपाध्यक्ष का…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनावों में बड़ा विवाद, सराफा…- भारत संपर्क| किसी ने 23, तो किसी ने 26 किलो… वो एक्टर्स, जिन्होंने फिल्म के लिए वजन घटाकर… – भारत संपर्क| REET 2025: कब है राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, एग्जाम हॉल में क्या ले जा सकते…| वाह रे चीन! जिस जगह पर मोहित थे सैलानी, उसकी सच्चाई में था सिर्फ चाइना का फायदा