रतनपुर में भाजपा की भव्य विजय रैली 18 फरवरी को, नगर पालिका…- भारत संपर्क

0
रतनपुर में भाजपा की भव्य विजय रैली 18 फरवरी को, नगर पालिका…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रतनपुर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें 18 फरवरी, मंगलवार को आयोजित होने वाली भव्य विजय रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह रैली नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लवकुश कश्यप और भाजपा के आठ पार्षदों की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रभारी वी. रामा राव ने की और कार्यकर्ताओं को इस रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ऐसे निकलेगा विजय जुलूस

रैली सुबह 10:00 बजे तुलजा भवानी चौक से प्रारंभ होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। रैली करैहापारा, नया बस स्टैंड, महामाया चौक, महामाया मंदिर दर्शन, भीम चौक, बड़ी बाजार, नूतन चौक, हाई स्कूल चौक होते हुए रेस्ट हाउस में आम सभा के साथ समाप्त होगी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

जोश और उत्साह से गूंजेगा शहर

रैली के दौरान जगह-जगह भव्य आतिशबाजी और फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का स्वागत किया जाएगा। पूरे नगर में इस विजय जुलूस को लेकर उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

जनता का धन्यवाद करने निकलेगी भाजपा

बैठक में भाजपा चुनाव प्रभारी वी. रामा राव ने कहा कि “यह विजय रैली जनता को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए निकाली जा रही है। रतनपुर की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि रतनपुर में भाजपा की नवनिर्वाचित नगर परिषद जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा से लागू करेगी और ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और नगर परिषद) के माध्यम से तेज़ विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता

बैठक में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे—
चुनाव संयोजक डॉ. सुनील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव, मंडल महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े, संतोष तिवारी, बबलू कश्यप, सुरेश सोनी, भूपचंद शुक्ला, राधे पटेल, ललित अग्रवाल, घनश्याम रात्रे, रविंद्र दुबे, प्रशांत यादव, ज्वाला कौशिक, वासित अली, पवन पाठक, ज्ञानेंद्र कश्यप, राजू शर्मा, शिवेंद्र गुप्ता, संतोष प्रजापति, दिनेश प्रभाकर, अनिल यादव, जयप्रकाश, प्रमोद कश्यप, बीज्जू कश्यप, सावित्री रात्रे, नीतू सिंह, उषा चौहान, राजकुमारी बिसेन, प्रेमलता तंबोली, स्वीटी शर्मा, प्रमिला कश्यप, प्रभा मानिकपुरी, विजयश्री राजपूत, संदीप राव, शंकर राव, नाथू रजक एवं नवनिर्वाचित सभी पार्षदगण।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है, और 18 फरवरी की यह विजय रैली नगर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण आयोजन बनने जा रही है।


Post Views: 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मी में बालों और स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी नहीं वरदान से कम, इस तरह करें…| बिलासपुर बंगाली समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया बांग्ला…- भारत संपर्क| नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी- भारत संपर्क| विधायक फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल, अपराध दर्ज- भारत संपर्क| एनीमिया पीडि़ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बच्चों को…- भारत संपर्क