दीपका एरिया में बीएमएस बनी नंबर वन संगठन- भारत संपर्क

0

दीपका एरिया में बीएमएस बनी नंबर वन संगठन

कोरबा। लगभग 12 साल बाद भारतीय मजदूर संघ दीपका में सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बनकर उभरा है। संघ को 414 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ है। दूसरे स्थान पर हिंद मजदूर संघ रहा है। जिसे 408 श्रमिकों ने अपना समर्थन दिया है और सदस्यता के लिए शुल्क कटौती की इच्छा प्रकट की है। गौरतलब है कि कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी एसईसीएल में ट्रेड यूनियनों की सदस्यता के सत्यापन का कार्य चल रहा है। यह कार्य दीपका, गेवरा, कुसमुंडा और मानिकपुर में भी किया जा रहा है। दीपका परियोजना में श्रमिकों के सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सबसे अधिक भारतीय मजदूर संघ को कोयला कामगारों का समर्थन प्राप्त हुआ है। बीएमएस की रिती-नीति से प्रभावित होकर 405 कोयला कामगारों ने अपनी सदस्यता प्रकट की है और वार्षिक शुल्क बीएमएस को देने पर सहमति जताई है। दूसरे स्थान पर हिंद मजदूर संघ है। जिसे 408 कोयला कामगारों का समर्थन मिला है। वहीं एटक को 214 कामगारों का समर्थन प्राप्त हुआ है। जबकि कांग्रेस समर्थित इंटक की रिती-नीति पर 171 श्रमिकों ने भरोसा जताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जिला स्तरीय लोहार समाज का सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न, मुख्यमंत्री की…- भारत संपर्क| एक साल में कितने लोग खाते हैं शाही दावत, ट्रंप ने क्या-क्या खाया…दुनिया की सबसे खास… – भारत संपर्क| *जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा को हाथ मिलाने से किसने मना किया, खुल गया राज़! – भारत संपर्क| Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क