मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में पलटी नाव, 50 लोगों की डूबकर मौत | many… – भारत संपर्क

0
मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में पलटी नाव, 50 लोगों की डूबकर मौत | many… – भारत संपर्क
मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में पलटी नाव, 50 लोगों की डूबकर मौत

अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे लोग. (सांकेतिक)

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में एक नाव पलटने से लगभग 50 लोगों की मौत हो गई. घटना के समय पीड़ित गांव में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में शुक्रवार को एक नदी में नाव डूबने से एक गांव के अंतिम संस्कार में जा रहे लगभग 50 लोगों की मौत हो गई.

नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख थॉमस जिमासे ने रॉयटर्स को बताया कि घटना के 40 मिनट बाद हमें सूचना दी गई. जिसके बाद बचावकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान लगभग 50 शवों को निकाला गया.

और लोगों के डूबने की आशंका

उन्होंने एक टेलीफोन साक्षात्कार में कहा कि मपोको नदी में संभवतः और भी लोगों के डूबने की आशंका है, तलाश जारी है. सरकार के प्रवक्ता मैक्सिम बलालौ ने 30 से अधिक लोगों की मृत्यु की जानकारी दी और नदी परिवहन सुरक्षा नियमों के बेहतर अनुपालन का आह्वान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…| इस खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया तो बिना कपड़ों के घूमूंगा, जानिए किसने किया चौ… – भारत संपर्क