रायगढ़ जिले से लगे उड़ीसा के महानदी में नाव पलटी…खरसिया और…- भारत संपर्क

0
रायगढ़ जिले से लगे उड़ीसा के महानदी में नाव पलटी…खरसिया और…- भारत संपर्क

रायगढ़ के कलेक्टर, SP घटनास्थल के लिए रवाना… 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे उड़ीसा में नाव डूब जाने से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में रायगढ़ के लोग भी शामिल हैं। बताते हैं, उ़ड़ीसा के झारसुगड़ा जिले में महानदी के तट पर पत्थर सेनी मंदिर है। आज शुक्रवार को मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था नाव से सेनी मंदिर पहुंचा था। इनमें खरसिया और कोतरलिया गांव के लोग भी शामिल थे। नाव में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची, दो हिस्सों में टूटकर डूब गई। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें रायगढ़ जिले के खरसिया और कोतरलिया के सात लोग शामिल हैं। इसके अलावे एक महिला का शव नदी से बरामद किया गया है। घटनास्थल रायगढ़ जिला मुख्यालय से 39 किलोमीटर दूर हैं। घटना की खबर मिलते ही रायगढ़ के कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए।

 

 

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने बताया कि हम थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि फ्लड लाईट लगाकर बाकी लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक का शव मिल गया है। बाकी सात लोग अभी लापता हैं।

Previous articleSarangarh News: आकाश में गुब्बारे से जिला प्रशासन ने भेजा बुलावा “”घर आबे संगी”
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निकोलस पूरन की IPL सैलरी से इतनी कम थी इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फीस, चौंका… – भारत संपर्क| शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान कल, लखनऊ CMS में होगा लाइव टेलीकास्ट, जश्न… – भारत संपर्क| Chirag Paswan: चिराग पासवान 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, बिहार में किंगमेकर…| Viral Video: देसी पत्नी ने विदेशी पति संग कुमार सानू के गाने पर किया जोरदार डांस,…| 6000mAh बैटरी वाले 5 सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स, कैमरा भी मिलेगा 50 मेगापिक्सल – भारत संपर्क