देवरी में डूबे दूसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद- भारत संपर्क

0

देवरी में डूबे दूसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद

कोरबा। एसडीआरएफ की टीम को 18 घंटे के बाद दूसरे युवक की भी लाश मिल गई। कोरबा से दो परिवार पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। नहाते समय दो युवक हसदेव नदी में बह गए थे। एक युवक का शव मिल गया था। दूसरे युवक की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ज्ञात हो कि कोरबा जिला के दीपका निवासी अश्वनी सिंह पिता लवकुश सिंह (24) व पड़ोसी सुमीत सिंह पिता जयचंद सिंग (18) शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए बलौदा ब्लॉक के देवरी आए थे। स्नान करने के लिए नदी की ओर गए। इनमें अश्वनी सिंह व सुमीत दोनों गहरे पानी में बह गए। आसपास उपस्थित लोगों की मदद से अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया गया। इसी दौरान अश्वनी सिंह का शव मिला। लेकिन देर शाम तक सुमीत सिंह का कही कोई पता नहीं चला सका था। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। रात हो जाने की वजह से एसडीआरएफ रेक्स्यू अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम रेक्स्यू करने हसदेव नदी में उतरे। वर्तमान में हसदेव नदी में पानी कम होने की वजह से आसानी से दो से तीन घंटे में दूसरा युवक सुमीत सिंह का भी शव मिल गया। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने अपने कब्जे में शव को लिया। इसके बाद पीएम के सीएचसी भेजा गया। पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बॉक्स
चेतावनी के बाद भी करते हैं लापरवाही
देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट मौत का स्पॉट बन चुका है। यहां हर साल लोगों की मौत होती है। बीते वर्ष कोरबा के युवक की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने यहां पर कई सूचना पटल लगाए हैं जिसमें खतरे का निशान सहित कई सूचनात्मक जानकारी है। बावजूद चेतावनी को हल्के में लेकर उसी ओर चले जाते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mission Admission: TV9 का वेबिनार आज, IIT-NIT के प्रोफेसर्स से जानें इंजीनियरिंग…| ACP प्रद्युमन का दोस्त निकला गद्दार, अब CID में कौन लेगा डॉ. सालुंखे की जगह? – भारत संपर्क| निकोलस पूरन की IPL सैलरी से इतनी कम थी इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फीस, चौंका… – भारत संपर्क| शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान कल, लखनऊ CMS में होगा लाइव टेलीकास्ट, जश्न… – भारत संपर्क| Chirag Paswan: चिराग पासवान 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, बिहार में किंगमेकर…