पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव- भारत संपर्क

0

पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे साइडिंग में एक अज्ञात व्यक्ति की शव देखे जाने से हडक़ंप मच गया। लोगों ने बताया कि गेवरा रोड स्टेशन मेन लाइन के किनारे पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक ने सफेद कलर की शर्ट और लाइट कलर की पेंट पहने हुए है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हुई है। वहीं घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व इसी तरह की घटना में कुसमुंडा के ग्राम रिस्दी के पास अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी पहचान कर हत्या के आरोपी को जेल भेज चुकी है। फिलहाल शनिवार की देर शाम मिले शव के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी में कही डिहाइड्रेशन की वजह से मौत ना हुई हो। फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 मैचों में सिर्फ 64 रन… पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं चलता ये भारतीय बल्ले… – भारत संपर्क| शेख हसीना के कार्यकर्ताओं का न्यूयॉर्क में बवाल, यूनुस के मंत्री पर पत्थर और अंडे से… – भारत संपर्क| शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क| गाजियाबाद: कौन है हिस्ट्रीशीटर विनित, जिसने एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे सिपाह… – भारत संपर्क| पासपोर्ट आपके द्वार… पटना NIFT का मोबाइल वैन कैम्प का विशेष आयोजन कल से