*breaking jashpur:- पहाड़ी कोरवाओं में फैला संक्रामक रोग, खुजली से हो रहे…- भारत संपर्क

0
*breaking jashpur:- पहाड़ी कोरवाओं में फैला संक्रामक रोग, खुजली से हो रहे…- भारत संपर्क

 

जशपुर/बगीचा। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले पहाड़ी कोरवाओं के बच्चे इन दिनों खुजली से पीड़ित हैं। खुजली का संक्रमण तेजी से अन्य बच्चों में भी फैल रहा है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है।
इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज गर्मी और उमस के साथ कभी बारिश भी हो रही है। इस बदलते मौसम के साथ ग्रामीण इलाकों में संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है।जिले के बगीचा विकासखंड में ग्राम पंचायत बुटंगा के कुढ़ाटेपना कोरवा बस्ती में दर्जनों पहाड़ी कोरवा बच्चे खुजली से संक्रमित हो गए हैं जो अन्य बच्चों में लगातार फैलता जा रहा है।अब तक स्वास्थ्य अमला ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाया है जिसके कारण ईलाज नहीं हो पा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कुढ़ाटेपना कोरवा बस्ती में पिछले कई दिनों से पहाड़ी कोरवा बच्चे खुजली से परेशान हैं।गांव में परिजनों में बताया कि एक बच्चे से शुरु हुई यह बीमारी धीरे धीरे अन्य बच्चों में फैलती जा रही है।बच्चों के साथ बड़ों में भी संक्रमण फैल रहा है।जिनमें पियरमुनि,नरेश उम्र 9 साल शोभनाथ राम पहाड़ी कोरवा,नितेश उम्र 3 वर्ष हेमंत राम,गीतेश 2 साल,राकेश 5 वर्ष पिता संजय सूरदास,सतीश उम्र 10 पिता इंदर साय,अमोश उम्र 5 इंदरसाय सभी खुजली से संक्रमित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य अमला की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची है।

*कोई अभियान नहीं*

अभी कुछ दिनों बाद मानसून इस क्षेत्र में दस्तक दे देगा। मानसून के आते ही कई प्रकार की मानसूनी बीमारियां फैलेंगी। इन बीमारियों से बचने के लिए क्या क्या सावधानी बरती जाए, इसे लेकर न तो जिला से न ही ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कोई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क| मुंबई में बिहार की 12 साल की तृषा का कमाल, नृत्य प्रतियोगिता ‘अंतरंगा’ में…| गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आपराधिक कानूनों पर…- भारत संपर्क