ब्रेकिंग न्यूज़……जिला पंचायत सीईओ ने कलेक्टर से छुपाई…- भारत संपर्क

0

ब्रेकिंग न्यूज़……जिला पंचायत सीईओ ने कलेक्टर से छुपाई जानकारी, 2 करोड़ 91 लाख 51 हजार 967 रुपए अनियमितता पर बर्खास्तगी और 72 लाख 5 हजार 139 रुपए का वसूली नोटिस, ग्राम पंचायत रजगामार सचिव के कारनामे पर प्रशासन की लीपापोती

कोरबा। कलेक्टर जिले का मुखिया होता है। प्रशासन तंत्र उनके नेतृत्व में शासकीय योजनाओं का बेहतर से बेहतर क्रियान्वन करने के साथ उनके निर्देशों का पालन करता है। अगर कलेक्टर से ही अधीनस्थ अधिकारी सच्चाई छुपाने लगे तो सुशासन पर सवाल उठना लाजिमी है। ग्राम पंचायत रजगामार के सचिव के भ्रष्टाचार के कारनामे पर प्रशासन की लीपापोती कुछ ऐसे ही गंभीर सवाल दाग रही है। सचिव को 2 करोड़ 91 लाख 51 हजार 967 रुपए अनियमितता पर बर्खास्त किया गया है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में वसूली राशि 72 लाख 5 हजार 139 रुपए बताई गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जिला पंचायत सीईओ ने कलेक्टर से जानकारी छिपाई है?
मामला ग्राम पंचायत रजगामार का है। जिला जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व में ग्राम पंचायत रजगामार, जनपद पंचायत कोरबा के सरंपच रमूला राठिया पति सुखराम राठिया एवं सचिव ईश्वर धिरहे के संबंध में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत की जाँच प्रतिवेदन अनुसार कुल 83,94, 940 /- रूपये का कार्य होना पाया गया, अपितु इस कार्य हेतु किसी प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति नहीं लिया गया एवं कैशबुक व बिल व्हाउचर का संधारण नहीं किया गया। इन 83,94,940/- रूपये के कार्य को छोड़कर शेष 72,05,139 /- रूपये की वसूली हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में ग्राम पंचायत रजगामार में 15वें वित योजनांतर्गत की गई वित्तीय अनियमित्ता के कारण सरपंच / सचिव ग्राम पंचायत रजगामार से राशि 7205139 /- की वसूली की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा न्यायालय में प्रक्रियाधीन है। मजे की बात तो यह है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा 2 करोड़ 91 लाख 51 हजार 9 सौ 67 रुपए में सचिव ईश्वर लाल धीरहे को नौकरी से बर्खास्त किया गया है, जबकि कलेक्टर के माध्यम से जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम पंचायत रजगामार में वसूली 7205139 बताया गया है और 3632332 रुपये ग्राम पंचायत रजगामार में जिला खनिज न्यास की राशि से हुए विकास कार्य में से समायोजन किया गया है। यह कैसे संभव हो सकता है?बर्खास्तगी आदेश में जो राशि बताई गई है, वह करोड़ों में है। दूसरी ओर वसूली की राशि उसके सामने मामूली है। क्या इस मामले में प्रशासकीय लीपापोती कर भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन तिहार आयोजित कर लोगों की समस्याओं और मांगों का निराकरण का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर कोरबा में प्रशासकीय लीपापोती सुशासन तिहार पर सवाल खड़े कर रही है।

बॉक्स

बर्खास्तगी आदेश में गोलमाल का उल्लेख

जिला पंचायत सीईओ द्वारा सचिव को जो बर्खास्तगी आदेश जारी किया गया है उसके अनुसार दिनांक 12.01.2023 को 01 दिन में एक साथ राशि 2524000/- (पच्चीस लाख चौबीस हजार रूपये) का डी.एस.सी. द्वारा भुगतान होना पाया गया है। इस संबंध में तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति, प्राक्कलन एवं मूल्यांकन आदि के उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर वित्तीय अनियमितता पायी गयी है,15वें वित्त आयोग योजना अंतर्गत कुल 12469988 रूपये (एक करोड़ चौबीस लाख उनहत्तर हजार नौ सौ अठासी रूपये) का ऑनलाईन भुगतान मनमाने तरीके से नियम विरूद्ध किया गया है,15वें वित्त योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए कुल 13957979/- (एक करोड़ उन्तालीस लाख सन्तावन हजार नौ सौ उन्यासी रूपये) का व्यय ऑनलाईन डी.एस.सी. के माध्यम से वेन्डरों को भुगतान किया गया है। भुगतान के संबंध में जांब के दौरान रोकड़पंजी, मस्टर रोल व्हाऊचर फाईल इत्यादि उपलब्ध नहीं कराया गया है। आयुर्वेदिक औषधालय रजगामार कार्य के लिए प्राप्त राशि प्रथम किस्त 02 लाख रूपये आहरण के संबंध में कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है तथा किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं कराया गया है, जो गबन की श्रेणी में आता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*Big Breaking jashpur:-बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित,10 वीं में बालिका तो…- भारत संपर्क| ‘6-8 महीने मेहनत…’ CSK की जीत के बाद उठा रिटायरमेंट का सवाल, एमएस धोनी ने… – भारत संपर्क| PAK का झंडा उठाने पर मचा था बवाल… अब फिर से स्कूल जा सकेगी छात्रा, प्रबंध… – भारत संपर्क| बिहार: 10 मिनट तक अंधेरे में डूबा पटना, थम गए गाड़ियों के पहिए, सायरन बजते…| Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2025 Topper: 10वीं में इशिका और 12वीं में…