साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड – भारत संपर्क न्यूज़ …

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी
प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
25.49 लाख किसानों ने बेचा धान
धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान
कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी
100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव
छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनिमल छोड़िए…7 साल पहले ही थिएटर्स में रणबीर कपूर के नाम का आया था तूफान,… – भारत संपर्क| कोरी डेम में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्ती, शराब…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए…- भारत संपर्क| OMG! एक बच्चे की स्कूल फीस 12 लाख… जानकर दंग रह जाएंगे मा-बाप की कमाई| सचिव की ग्राम पंचायत सचिव ने हत्या कर शव में लगाई आग, अंधे…- भारत संपर्क