दुर्घटना का शिकार हुई बस, मची अफरा तफरी- भारत संपर्क

0

दुर्घटना का शिकार हुई बस, मची अफरा तफरी

कोरबा। पेंड्रा से कोरबा रही एक निजी बस जटगा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस का कमानी पट्टा टूट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेतों में चली गई और पलटने से बची। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई बस के अंदर बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। जिन्हें अन्य बस के माध्यम से कोरबा रवाना किया गया। गनीमत रही कि हादसे के इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। लगातार हो रही सडक़ दुर्घटनाओं पर भी विभागों की नजर नहीं पड़ रही है। बस में सवार यात्रियों ने कहा कि संबंधित बस काफी खस्ताहाल स्थिति में है, लेकिन आरटीओ विभाग के द्वारा ऐसी बसों को परिचालन की अनुमति कैसे दे दी जाती है यह तो विभाग के अधिकारी ही बता सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों को…- भारत संपर्क| PM मोदी ने ज्वाइन किया Truth Social, उनके दोस्त Trump से है खास कनेक्शन – भारत संपर्क| इस गांव से 14 बच्चे UP पुलिस में भर्ती, दिव्यांग पिता के 2 बेटे पहनेंगे वर्… – भारत संपर्क| होली पर बिहार में अप्रिय घटना नहीं, कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा…| IPL 2025 से 5 दिन पहले बिकी ये बड़ी टीम, अब ये कंपनी बनी फ्रेंचाइजी की मालि… – भारत संपर्क