CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर से कांस्टेबल तक बड़ी संख्या में ट्रांसफर, DGP ने जारी किए आदेश
CG पुलिस में बंपर तबादले, रायपुर से जशपुर तक ट्रांसफर में फेरबदल HighLights
- DGP अरुण देव गौतम ने सभी आदेश जारी किए
- 26 पुलिस अफसरों के तबादले से जुड़े आदेश
- सुधांशु बघेल का जशपुर ट्रांसफर निरस्त हुआ
, रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर से 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर 6 अलग-अलग आदेश जारी हुए हैं। इसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के 26 अफसरों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश शामिल हैं।
किसका ट्रांसफर निरस्त और किसका यथावत
आदेश क्रमांक 3989/2026 के तहत निरीक्षक सुधांशु बघेल का 20.08.2026 को रायपुर नगरीय से जशपुर किया गया ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। वे रायपुर में ही रहेंगे। याचिका WPS 6557/2026 के बाद इंस्पेक्टर ढाल सिंह साहू ने राजनांदगांव से सूरजपुर ट्रांसफर को रोकने के लिए अभ्यावेदन दिया था, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। उनका ट्रांसफर यथावत रहेगा। बोर्ड ने कहा कि 5 जून 2025 की ट्रांसफर पॉलिसी गृह पुलिस विभाग पर लागू नहीं होती।
एक अन्य आदेश में आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह को राहत मिली है। उनका 06.11.2024 को रायपुर से जांजगीर-चांपा ट्रांसफर सीनियोरिटी प्रभावित होने के कारण निरस्त कर वापस रायपुर भेजा गया है। साथ ही निरीक्षक संग्राम सिंह का ट्रांसफर संशोधित कर उन्हें राजनांदगांव से एमसीबी-चिरमिरी-भरतपुर की जगह कबीरधाम भेजा गया है।
15 अफसरों के तबादले और S4C में पोस्टिंग
आदेश 3984/2026 में 14 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक का ट्रांसफर हुआ है। सिद्धार्थ मिश्रा महासमुन्द से मानव अधिकार आयोग रायपुर, बृजेश सिन्हा मोहला-मानपुर से सूरजपुर, अनिल शर्मा खैरागढ़ से रायगढ़, सनीप कुमार राने GPM से बिलासपुर, समीर शर्मा सुकमा से वि.शा. पु.मु. रायपुर, रजनीश कौशिक और आनंद शुक्ला बीजापुर से जीआरपी रायपुर और कांकेर, यमुनेश्वर जोशी और शिवेन्द्र राजपूत नारायणपुर से बस्तर और कांकेर, कपिल देव पाण्डेय बेमेतरा, योगेश वर्मा, आशीष गौतम, देवेन्द्र कुमार वि.शा. से बीजापुर और दंतेवाड़ा, विष्णु प्रताप सिंह चौहान महासमुन्द और वीरेन्द्र मनहर राजनांदगांव से अअवि रायपुर भेजे गए हैं।
आदेश 3985/2026 में विमलेश दुबे, रुपेन्द्र देवांगन, राजश्री मौर्य, सत्यम साहू और हृदय शंकर पटेल को S4C, पु.मु., रायपुर में पदस्थ किया गया है। आदेश 3986/2026 में राजकुमार बोरझा जीआरपी रायपुर से पीटीएस राजनांदगांव और गौकरण वर्मा बेमेतरा से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई स्वयं के व्यय पर भेजे गए हैं।
Leave a Reply