चैत्र नवरात्र का हुआ शुभारंभ, मंदिरों में जगमगाए ज्योति कलश- भारत संपर्क

0

चैत्र नवरात्र का हुआ शुभारंभ, मंदिरों में जगमगाए ज्योति कलश

कोरबा। शक्ति पूजा का महापर्व नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सर्वमंगला सहित जिले भर के विभिन्न् देवी मंदिरों में शुभ लग्न के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। नवरात्र प्रारंभ होने के साथ मनोकामना ज्योति दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शक्ति पूजा का महापर्व वर्ष में दो बार आता है। क्वांर की तुलना में चैत्र के वासंती नवरात्र पर्व की देवी मंदिरों मेंं अपनी एक अलग अलौकिक छटा होती है। जिले में नवरात्र पर्व की तैयारी एक पखवाड़े से जारी थी, वह अब पूर्ण हो चुकी है। शहर के प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर सहित तमाम देवी मंदिरों में हजारों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंदिर परिसर में अलग-अलग कक्षों में प्रज्वलित होने वाले ज्योति कलश के दर्शन हेतु कलशों के रखरखाव व्यवस्थित किए गए है। मां सर्वमंगला मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है।सर्वमंगला मंदिर के अलावा मां भवानी मंदिर में भी इस बार हजारों की संख्या में कांसे की कलश में दीप प्रज्वलित किए गए हैं। यहां रामचरित्र मानस के साथ चंडी यज्ञ की परंपरा रही है। सप्तमी के दिन महा दीपदान का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चैतुरगढ़ अष्टभुजी मंदिर, कोसगई पहाड़ व मड़वारानी मंदिरों में भी नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान के अंतर्गत दर्शनार्थियों का रेला लगा रहेगा। शहरी व पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा गांवों देवी स्थलों में दीप प्रज्वलन के साथ सेवा व जसगीत की गूंज रहेगी।
बॉक्स
कहां कितने दीप हुए प्रज्वलित
देवी मंदिर संख्या
मां सर्वमंगला मंदिर 5300
मां भवानी मंदिर 1000
कोसगई मंदिर 700
मड़वारानी 3000
अष्टभुजी मंदिर चैतुरगढ़ 2000
मातिनदाई 1500
महामाया खुटरीगढ़ 1000

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का किया जिक्र – भारत संपर्क न्यूज़ …| 30 लाख का खिलाड़ी, जिसने 2 गेंदों में लिखी KKR की हार की कहानी, रास्ता भटकन… – भारत संपर्क| खेसारी लाल और पवन सिंह को सुपरस्टार नहीं मानती ये भोजपुरी एक्ट्रेस, इन 2 एक्टर्स… – भारत संपर्क| युवा मोर्चा ने भव्य रूप से मनाया बिलासपुर भाजपा पूर्वी मंडल…- भारत संपर्क| पुरानी रंजिश में युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार — भारत संपर्क