महमंद में आयोजित भोजली उत्सव में शामिल हुए चंद्रप्रकाश…- भारत संपर्क


मस्तूरी विधानसभा के महमंद में भोजली महोत्सव की धूम, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश
महमंद (मस्तूरी)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महमंद में भोजली पर्व को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आपसी मेलजोल का भी केंद्र बना। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या और सरपंच पूजा विकी निर्मलकर सहित कई गणमान्य नागरिक इसमें शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी माताएं-बहनें अपनी टोलियों के साथ शिव मंदिर में इकट्ठा हुईं और भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर भोजली को विसर्जन के लिए निकाला। गांव के नया तालाब में भोजली का विसर्जन विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया, जहाँ ग्रामवासियों ने गांव की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिन महिलाओं की भोजली की सजावट और पहनावा सबसे अच्छा था, उन्हें क्रमशः 3100, 2100 और 1500 रुपए का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। बाकी सभी भोजली लाने वालों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या, सरपंच प्रतिनिधि विकी निर्मलकर और जनपद सदस्य मौर्य ने भोजली पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम में मुकेश राव, विवेक अग्रवाल, जितेंद्र राय, ओम प्रकाश सूर्या, अशोक साहू, सीतेन्द्र माकरे, माधव साहू, राजा केवट, कुलदीप रजक, लकी, राकेश सूर्यवंशी, अमित रजक, सीना यादव, मनराखन, लखन सूर्यवंशी, संजय सोनी, रामा टंडन, राजेंद्र बजरंग, शिवम, योगेश, दुर्गेश, अशोक मानिकपुरी, सुखनंदन और अन्य कीर्तन टोलियाँ मौजूद थीं, जिन्होंने भजन-कीर्तन कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

विसर्जन के बाद सभी ने एक दूसरे के कान में भोजली डालकर मित्रता का संकल्प लिया और सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देने का वादा किया। इस आयोजन ने गांव में एकता और सद्भावना का संदेश दिया।

Post Views: 1