कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी…- भारत संपर्क

0



कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की बैठक

कोरबा। कर्मचारी समस्याओं व विद्युत सबस्टेशन में उत्पन्न विद्युत व्यवधान में सुधार के लिए भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की बैठक अधीक्षण अभियंता वृत्त कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सभी अधिकारियों को संघ की ओर से पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। कोरबा वृत्त के सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवन्त राठौर ने संगठन के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों का आपस में परिचय कराया। इसके पश्चात बिलासपुर क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष शर्मा, महामंत्री संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष रामायण प्रसाद, उपाध्यक्ष मनीष क्षत्री तथा प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने कर्मचारियों की स्थापना शाखा से जुड़ी समस्याओं जैसे एडिशनल वेजेस, चिकित्सा देयक, यात्रा देयक, पदोन्नति, रेगुलराइजेशन तथा 33/11 के व्ही सबस्टेशन में होने वाले विद्युत व्यवधान के सुधार /मरम्मत एवं सबस्टेशन ऑपरेटर्स को नियमित भुगतान करने, लंबित ईएसआईसी व ईपीएफ की राशि भुगतान करने संबंधी विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। बैठक में पावर कंपनी से अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार, कार्यपालन अभियंता एस के सोनी,एस के ठाकुर,आर एल वर्मा, रेणुका वर्मा ने समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन को आश्वस्त किया। संगठन से सुनीता जायसवाल, रजनी ओगरे, कोरबा वृत्त के अध्यक्ष सलिल शर्मा, सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता तथा राजदेव सिंह की मौजूदगी रही। अंत में श्री राठौर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने शोक संवेदना व्यक्त की।

Loading






Previous articleमालगाडिय़ों में खुले में हो रहा कोयला परिवहन, तिरपाल से ढंकना भी नहीं समझ रहे मुनासिब

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के…- भारत संपर्क