खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए छत्तीसगढ़ मलखंब टीम का चयन…- भारत संपर्क

0
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए छत्तीसगढ़ मलखंब टीम का चयन…- भारत संपर्क

आगामी 4 मई से 15 मई 2025 तक बिहार के बोधगया में आयोजित होने वाले 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ मलखंब टीम के चयन ट्रायल का आयोजन आज दिनांक 17 अप्रैल को कृष्णा पब्लिक स्कूल, कोनी, बिलासपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा गठित चयन समिति के अध्यक्ष अंजुलस एक्का (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, बिलासपुर) तथा समिति के सदस्य डॉ. राजकुमार शर्मा (महासचिव, छत्तीसगढ़ मलखंब संघ), कोच मनोज प्रसाद व बलवंत कुमार की देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए मलखंब खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में भाग लिया। महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी हैं:

कु. संताय पोटाई

मोनिका पोटाई

दुर्गेश्वरी कुमेटी

अनिता गोटा

सरिता पोयम

शिक्षा दिनकर

डिंपी सिंह

वहीं पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी हैं:

राकेश कुमार वरदा

मानू ध्रुव

मंगडू पोडियाम

राजेश कोर्राम

मोनू नेताम

आयुष सिंह सिदार

उपरोक्त सभी चयनित खिलाड़ी बिहार के बोधगया में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलों से पूर्व एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ मलखंब संघ के पदाधिकारीगण — सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा), अनिल टाह (संरक्षक), प्रेमचंद शुक्ला (अध्यक्ष), डॉ. राजकुमार शर्मा (महासचिव), राजा सरकार, बिसन कसेर (उपाध्यक्ष), विरेंद्र तिवारी, अनिल सिंह (कोषाध्यक्ष), डॉ. मिलिंद भानदेव, मनोज प्रसाद, पूनम प्रसाद (कोच), राजेंद्र पटेल, किशोरकुमार वैष्णव, पुष्कर दिनकर, अखिलेश नारंग, पुरेन्द्र कोसरिया (रायपुर), प्रशांत तिवारी, पंचराम वस्त्रकार, कृष्ण प्रसाद यादव, अंशु भारती और डॉ. प्रमोद यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट देंगे एलन मस्क? बांग्लादेश-पाकिस्तान को पड़ेगा… – भारत संपर्क| 16 में शादी, 17 में बनी मां… 9 साल बाद छोड़ा पति का साथ, ऐसी रही डिंपल कपाड़िया… – भारत संपर्क| युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ – भारत संपर्क न्यूज़ …| 30 की एज में इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में ढीली नहीं पड़ेगी स्किन| B. Tech In Design: IIT दिल्ली ने शुरू किया बीटेक इन डिजायन, सिर्फ जेईई एडवांस्ड…