छत्तीसगढ़ सरयू पारीण ब्राह्मण सभा का दुग्धाभिषेक आयोजन…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर। सावन माह के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरयू पारीण ब्राह्मण सभा द्वारा ऐतिहासिक दुलहर जलाशय स्थित प्राचीन शिवालय में भव्य दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में रुद्राष्टाध्यायी विधि से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया गया।
इस पवित्र अनुष्ठान में यजमान के रूप में पंडित हर्ष शर्मा सपत्नीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित अश्वनी दुबे के मार्गदर्शन में विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। अभिषेक पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण कर समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

गौरतलब है कि सरयू पारीण ब्राह्मण सभा द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन मास में नगर के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा की श्रृंखला में इस वर्ष दुलहर शिवालय में यह आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बलराम पांडे, राजेंद्र मिश्रा, रविंद्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, संतोष शर्मा, शेषदेव मिश्रा, डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, रमन शर्मा, विनय शर्मा, शिवानंद पांडे, मनोज दुबे, प्रमोद मिश्रा, मदन पांडे, श्रीमती लक्ष्मी पांडे, वंदनी मिश्रा, प्रीति शर्मा, रानी पांडे, अन्नपूर्णा शर्मा, शुभ्रा तिवारी, वंदना दुबे, शांत तिवारी, आरती दुबे, शोभा दुबे, सीमा शर्मा, अनुभव पांडे, प्राची दुबे, शांति पांडे, मंजू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ब्राह्मण सभा के समस्त सदस्यों ने संयुक्त रूप से सहयोग प्रदान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Post Views: 1