छत्तीसगढ़ बीपीटी की खाली सीटों पर 21 अक्टूबर तक प्रवेश, सात सरकारी कॉलेजों में 350 और निजी कॉलेज में 69 सीटें
21 अक्टूबर तक होगी प्रवेश प्रक्रिया, फाइल फोटोHighLights
- बीपीटी की खाली सीटों पर प्रवेश
- प्रदेश में बीपीटी की कुल 419 सीटें
- 21 अक्टूबर तक होगी प्रवेश प्रक्रिया
, रायपुर। प्रदेश में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) पाठ्यक्रम की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की आवंटन सूची जारी कर दी गई है। इसमें 279 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं।
आवंटित सीटों पर प्रवेश और दस्तावेजों की स्क्रूटनी 17 से 21 अक्टूबर तक होगी। इससे पहले जारी रिक्त सीटों की सूची में 163 सीटें खाली थी। अब जारी सूची के आधार पर छात्र प्रवेश लेंगे। सीटें खाली बचीं तो तीसरी सूची जारी की जाएगी।
प्रदेश में बीपीटी की कुल 419 सीटें हैं। इनमें सात शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों में 50-50 सीटों के हिसाब से 350 सीटें हैं। वहीं, अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, दुर्ग में 69 सीटें हैं। इनमें 30 राज्य कोटे, 30 मैनेजमेंट और नौ एनआरआई कोटे की सीटें शामिल हैं।
पहले जारी रिक्त सीटों की सूची में रायपुर में 19, जशपुर में 18, मनेन्द्रगढ़ में 22, बिलासपुर में 15, रायगढ़ में 13, दुर्ग में 14, जगदलपुर में 14 और अपोलो कॉलेज में 48 सीटें खाली थीं। इनका कुल योग 163 था।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के स्कूल विभाग में फर्जी तबादला, रायपुर समेत 15 जिलों के डीईओ तलब; शुरू हुई जांच
21 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अनुसार, आवंटित सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 21 अक्टूबर को शाम चार बजे तक दस्तावेजों की स्क्रूटनी और शाम पांच बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बीच में पड़ने वाले अवकाश के दिनों में भी प्रक्रिया जारी रहेगी। शासकीय कॉलेजों में आवंटित सीटों के लिए स्क्रूटनी और प्रवेश शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर में होगा। निजी कॉलेज में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित संस्था में ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अपग्रेडेशन वालों के लिए निर्देश
अपग्रेडेशन पाने वाले अभ्यर्थियों को पुरानी संस्था से रिलीविंग लेटर लेने के बाद नई आवंटित संस्था में प्रवेश के लिए जाना होगा। निर्धारित प्रारूप में पहले ही मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा मेडिकल जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। जिनकी सीट पहले से रिटेन्ड है, उन्हें इस चरण में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।
विभाग ने अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाने के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से सावधान रहने की सलाह दी है। सीट आवंटन ऑनलाइन प्रक्रिया से नियमानुसार किया जाता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in और https://cgdme.admissions.nic.in/ पर जानकारी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों के भीतर राष्ट्रपति और अमित शाह समेत चार VIP दौरे; तैयारियों में जुटा प्रशासन
Leave a Reply