छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा। (एआई जनरेटेड)HighLights
- रायपुर पुलिस ने नौकरी ठगी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।
- आदित्य खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक बताता था।
- संतराम भी प्रभावशाली संपर्कों से नौकरी दिलाने का दावा।
, रायपुर : सरकारी नौकरी लगवाने और स्थानांतरण कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी आदित्य खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था, जबकि संतराम भी प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने का दावा कर नौकरी लगवाने का झांसा देता था। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात पूछताछ में स्वीकार की है।
ये है पूरा मामला
- पुलिस के मुताबिक, मामले की शिकायत बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आदित्य और संतराम ने उसे शासकीय नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आदित्य ने स्वयं को गृहमंत्री का निजी सहायक बताते हुए नौकरी लगवाने का दावा किया और इसके एवज में बोस्टो से 70 हजार रुपये लिए। रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई गई। इसके बाद प्रार्थी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
नौकरी के साथ स्थानांतरण कराने का भी झांसा
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित नौकरी लगवाने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण कराने का झांसा देकर भी लोगों से रकम लेते थे। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और ठगी की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सौ एकड़ में बनेगा लाॅजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी करेगी सात सौ करोड़ रुपये निवेश
Leave a Reply