छत्तीसगढ़ के MBBS इंटर्न्स को बड़ा तोहफा! अब हर महीने मिलेंगे 25,000 रुपये स्टाइपेंड, राज्य सरकार ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ के MBBS इंटर्न्स को हर महीने मिलेंगे 25,000 रुपये स्टाइपेंडHighLights
- CG के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS स्टाइपेंड में वृद्धि
- एमबीबीएस इंटर्न्स को अब मिलेंगे 25,000 रुपये प्रतिमाह
- संशोधित शिष्यवृत्ति की दरें 1 अक्टूबर 2026 से होंगी लागू
, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई पूरी करने वाले एमबीबीएस इंटर्न्स को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स को मिलने वाली प्रतिमाह शिष्यवृत्ति (Stipend) की राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे पुनरीक्षित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी नई दर: वित्त विभाग की मिली हरी झंडी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न्स को अब वर्तमान में मिल रहे स्टाइपेंड के स्थान पर पुनरीक्षित कर 25,000 रुपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति दी जाएगी। यह संशोधित स्टाइपेंड 01 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। इस प्रस्ताव पर राज्य के वित्त विभाग (कंप्यूटर क्रमांक 465396) द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।
राज्यपाल के नाम से आदेश जारी: महानदी भवन से जारी हुआ आधिकारिक पत्र
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। संचालक, चिकित्सा शिक्षा (DME) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के सैकड़ों एमबीबीएस इंटर्न्स को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- ईडी की कार्रवाई: 15 करोड़ की ठगी मामले में भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Leave a Reply