छत्तीसगढ़ में 23 नवंबर से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की मुख्य व अवसर परीक्षाएं, ओपन स्कूल टाइमटेबल जारी
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल टाइमटेबल जारीHighLights
- CG ओपन स्कूल 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 23 नवंबर से होंगी
- 10वीं की परीक्षा 8 दिसंबर और 12वीं की 10 दिसंबर तक चलेगी
- समय-सारिणी अध्ययन केंद्र व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है
, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर की ओर से हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य एवं अवसर परीक्षा नवंबर 2026 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा आठ दिसंबर तक और हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड करें शेड्यूल
छात्र-छात्राएं परीक्षा से संबंधित विषयवार समय-सारिणी की जानकारी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारिणी उपलब्ध है। विद्यार्थी वहां से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 1500 कर्मचारियों ने घेरा कंपनी दफ्तर… वेतन और ग्रेच्युटी के लिए 108 संजीवनी कर्मियों का रायपुर में डेरा
Leave a Reply