छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में
32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स, HighLights
- बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर प्रशासन सख्त
- 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स
- 250 से अधिक लोगों को किया शॉर्टलिस्ट
,भिलाई। शनिवार को दुर्ग जिले में बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को पकड़ने के बाद अब पुलिस अवैध प्रवास की जांच और विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम ने विशेष अभियान चलाया है।
अभियान के तहत करीब 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें 250 से अधिक व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
एसटीएफ ने चलाया अभियान
पुलिस के अनुसार, चिन्हित व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाने और उसका सत्यापन करने के लिए एसटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों की जानकारी संकलित कर उसका दस्तावेजीकरण किया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में किसानों की गर्जना रैली, धान का दाम 3358 रुपये क्विंटल करने की मांग, 27 अक्टूबर को मंत्रालय का करेंगे घेराव
फिलहाल संकलित डेटा का विस्तृत विश्लेषण और सत्यापन किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पकड़ाई बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे डिपोर्ट किया जा चुका है।
पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एमडी और एमएस आयुर्वेद की परीक्षा 21 नवबंर से, 13 हजार रुपये परीक्षा शुल्क, 16 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
Leave a Reply