छत्तीसगढ़ में फसल नुकसान पर सरकार गंभीर, प्रभावित किसानों को RBC 6-4 के तहत मिलेगी सहायता राशि
छत्तीसगढ़ में अर्णब तूफान से खराब हुई फसलों का होगा सर्वेHighLights
- अर्णब तूफान से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत
- मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश
- फसल क्षति का तत्काल आकलन करने को कहा
, रायपुर। चक्रवात अर्णब से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करे।
तत्काल सर्वे के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने चक्रवात अर्णब के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन किया जाए।
RBC 6-4 के तहत मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आकलन के बाद आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
अन्नदाताओं के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके। अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में EOW और ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश
Leave a Reply