*मुख्यमंत्री ने कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे घायलों के ईलाज गंभीरता से कर…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री ने कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे घायलों के ईलाज गंभीरता से कर…- भारत संपर्क

जशपुर, 18 सितंबर 24/ प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे पिकअप वाहन में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे पिकअप वाहन लौटते
खाई में पलट गई है। जिससे उसमें सवार लोगों को चोंट आयी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायलों के ईलाज के समुचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। बगीचा क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इलाज के समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर एंबुलेस और मेडिकल टीम भेजी गई है। घायलों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, किन्तु गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रिफर किया जा रहा है।
जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं लौट रह थे, कि पिकअप वाहन खाई में गिर गई। मामला बगीचा थाने के सोनगेरसा का है, जहां से कैलाश गुफा जाते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मेडिकल टीम के साथ रवाना हो गई और राहत बचाव कार्य में जुट गई। आसपास के ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास करते हुए घायलों को ईलाज के लिए तत्परता दिखाते हुए अपने स्वयं के वाहन में अम्बिकापुर अस्पताल लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क|   चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| डीजे का सामान गिरने से मासूम की मौत — भारत संपर्क| *जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क