मुख्यमंत्री साय ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया स्मरण – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री साय ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया स्मरण – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के फरसाबहार विकासखण्ड स्थित सराईटोली पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर नवनिर्मित अटल चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के निर्माण में उनके अतुलनीय सहयोग को स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग…- भारत संपर्क| निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क,…- भारत संपर्क| इंदौर का बहरूपिया चोर… हर बार चोरी से पहले बदला रूप-रंग, फिर लूट लेता घर;… – भारत संपर्क| Sunil Grover Gulzar Mimicry: इधर सुनील ग्रोवर ने की गुलजार की मिमिक्री, उधर फैंस… – भारत संपर्क| लाख कोशिशों के बावजूद चाकूबाजो के आगे बेबस पुलिस , अब…- भारत संपर्क