मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…- भारत संपर्क






रायपुर 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सदैव सेवा, सरलता और संवेदनशीलता झलकती थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाएँ और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें।


Post Views: 3



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, समारोह…- भारत संपर्क| Poco M7 Plus 5G: लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला ये सस्ता फोन, Vivo-Realme की बढ़ी… – भारत संपर्क| ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बच्चों से कराया काम, तस्वीर हुई…- भारत संपर्क| Viral: अब घूस देने का झंझट खत्म…रोबोट को ट्रैफिक कंट्रोल के काम में लगाया, लोग…| Vinod kambli brother: जानिए कौन हैं विनोद कांबली के भाई, गेंदबाजी ऐसी कि बल… – भारत संपर्क