मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार…- भारत संपर्क

रायपुर 27 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है और आज उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित ही, इस नई भूमिका के माध्यम से श्री मिर्धा रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपेक्षा जताई कि श्री मिर्धा बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में योगदान देंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज परंपरागत कार्यों से जुड़े समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के माध्यम से इन चुनौतियों को दूर कर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और तरक्की के पथ पर अग्रसर करने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूरजपुर जिले से 12 हाथियों की हुई एंट्री, 26 हाथी सफोदा बीट…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: 2 चौके- 5 छक्के… अफगानी बल्लेबाज ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक… – भारत संपर्क| रायगढ़ में एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, बैठक में सुखा नशा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त — भारत संपर्क| Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी की 18 साल पुरानी फिल्म का बनेगा सीक्वल, ‘बैड्स ऑफ… – भारत संपर्क