मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से…- भारत संपर्क

‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 9 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मरीजों से की आत्मीय बातचीत – भारत संपर्क न्यूज़ …| RO का कौन सा पार्ट करता है खारे पानी को मीठा, क्या जानते हैं सही जवाब? – भारत संपर्क| पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फिर होगी टक्कर, IPL 2025 दोबारा शुरू… – भारत संपर्क| ‘सासू राज चलावेले’ भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, सॉन्ग में दिखी सास-बहू की नोक-झोंक – भारत संपर्क| एक सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है – मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …