*कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मुख्यमंत्री ने…- भारत संपर्क

0
*कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मुख्यमंत्री ने…- भारत संपर्क

रायपुर, 27 जून, 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनदर्शन में एक महिला अपने पति  रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति श्री शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकर, मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में चर्चा में श्रीमती शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व जन दर्शन की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री के बारे में पढ़ा था कि सांसद और मंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के बहुत से लोगों का इलाज कराया है। जनदर्शन में इसका मौका मिला तो मैं आई। मेरा यहां आना सफल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘दो भाई, दोनों तबाही’… सैमसन ब्रदर्स ने दिखाया फील्डिंग का जलवा, मिलकर कि… – भारत संपर्क| Ajay Devgn Alia Bhatt Film: अजय देवगन-आलिया भट्ट की वो फिल्म, जिसने 1300 करोड़… – भारत संपर्क| रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क