मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।
गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 5 दिनों तक रोजाना चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंडे से दूध तक, घर में यूज होने वाली 10 चीजों में ऐसे पता करें मिलावट| वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की पहली बैठक आयोजित, आगामी…- भारत संपर्क| दिलीप कुमार की एक ‘न’ से चमक उठी थी मिस्र के एक्टर की किस्मत, TV9 के मंच पर… – भारत संपर्क| *25 साल की युवती, शादी का झांसा दे, भगा ले गई थी नाबालिक लड़के को तेलंगाना,…- भारत संपर्क| राष्ट्रीय पोषण माह का विशेष आयोजन – अपोलो हॉस्पिटल्स…- भारत संपर्क