मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘उल्लास साक्षरता अभियान’ का किया शुभारंभ’ – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘उल्लास साक्षरता अभियान’ का किया शुभारंभ’ – भारत संपर्क न्यूज़ …

छत्तीसगढ़ में 10 लाख असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य
राज्य में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र प्रारंभ
 एक लाख चयनित स्वयं सेवी शिक्षक असाक्षरों को करेंगे साक्षर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। इन साक्षरता केन्द्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन द्वारा एक लाख स्वयं सेवी शिक्षक चयनित किए गए हैं। स्वयं सेवी शिक्षकों का दायित्व अपने-अपने साक्षरता केन्द्र में फिलहाल 10 असाक्षरों को अक्षर ज्ञान से परिचित कराकर साक्षर बनाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर प्रदेशव्यापी उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने इस अवसर पर अभियान से संबंधित उल्लास पोस्टर, उल्लास गीत, न्यूज़ लेटर और ब्रोसर का भी विमोचन किया। इस दौरान उल्लास कार्यक्रम पर आधारित वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क| ‘मैं ADG बोल रहा हूं’… फर्जी IPS बन धमकाता था, लोग डर के मारे पकड़ा देते…