मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर की…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर की…- भारत संपर्क

रायपुर 12 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।


Post Views: 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य आधा, लोग कह रहे ज्यादा आ रहा…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : पायल को मिली एक लाख रूपए की सहायता – भारत संपर्क न्यूज़ …| विकसित भारत 2047 संकल्प कार्यक्रम लोहर्षी मंडल में…- भारत संपर्क| भारत की टीम देख जो रूट के ‘कांपे पांव’? दिया ये बड़ा बयान – भारत संपर्क| Instagram अकाउंट बैन हो जाए तो कैसे होगा रिकवर? क्या है इसका आसान तरीका – भारत संपर्क