मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज,…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज,…- भारत संपर्क

रायपुर 19 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए।

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का अत्यंत खराब प्रदर्शन जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय के इस तीखे रुख से स्पष्ट है कि सरकारी कार्यों में शिथिलता और जवाबदेही से बचने का युग समाप्त हो चुका है।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रंप की धमकी के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर, लेकिन थाई नेता ने रखी ये शर्त… – भारत संपर्क| *सावन महोत्सव और विजय दिवस का भव्य आयोजन : डी पी एस प्राइमरी बालाजी एवं देव…- भारत संपर्क| 1000 रन… केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले एशिया के सिर्फ दूसरे खिल… – भारत संपर्क| अब WhatsApp की DP बनेगी Instagram या Facebook वाली फोटो! जानें नया फीचर क्या है – भारत संपर्क| दुर्ग में छॉलीवुड अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ FIR, पासपोर्ट…- भारत संपर्क