मगरपारा और कुदुदण्ड क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सिविल…- भारत संपर्क

0
मगरपारा और कुदुदण्ड क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सिविल…- भारत संपर्क






बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

आरोपियों के नाम

  1. रोहन पटेल पिता दिनेश पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मगरपारा यादव गली।
  2. राम कुमार दुबे पिता स्व. कामता प्रसाद, उम्र 62 वर्ष, निवासी चाँदनी चौक कुदुदण्ड।
  3. यश सिंह राजपूत पिता दयाशंकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी दिनदयाल कॉलोनी।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मगरपारा और कुदुदण्ड इलाके में उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सिविल लाइन पुलिस ने चेतावनी दी है कि थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क| ‘मैं ADG बोल रहा हूं’… फर्जी IPS बन धमकाता था, लोग डर के मारे पकड़ा देते…| हमास नेताओं पर किया गया इजराइली हमला नाकाम, लेकिन गाजा शांति प्रयासों को लगा झटका – भारत संपर्क