गृह युद्ध अथवा विश्व युद्ध को बहुत दिनों तक नहीं टाला जा…- भारत संपर्क

0
गृह युद्ध अथवा विश्व युद्ध को बहुत दिनों तक नहीं टाला जा…- भारत संपर्क

मौजूदा परिस्थितियों में देश बचेगा तभी धर्म की रक्षा होगी और धार्मिक गतिविधियां चल सकेंगे। आमतौर पर इस ज्वलंत समस्या को लेकर साधु संत और संन्यासी तटस्थ नजर आते हैं, लेकिन इनमें से कुछ संत ऐसे भी हैं जो खुलकर अपनी बात रखते हैं । इन्हीं में से एक अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज बिलासपुर पहुंचे, जिन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलकर अपनी बात बेबाकी से रखी।

अखिल भारतीय संत समिति कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने पहुंचे स्वामी जी ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। यहां उन्होंने प्रदेश एवं देश में धर्म एवं समाज, साधु संतों के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संत समिति के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अखिल भारतीय धर्म सेना के प्रांत संयोजक के रूप में मधुसूदन पांडे की नियुक्ति भी की। दोपहर बाद वे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा समय नहीं है। एकाध वर्ष में पूरी दुनिया जलेगी। वैश्विक परिस्थितियां विश्व युद्ध का संकेत दे रही है। उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख विपिन रावत के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी कहा था कि भारत को ढाई मोर्चे पर लड़ना होगा। वर्तमान में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चीन तो खामोश हो चुका है, मगर पाकिस्तान के साथ अमेरिका भारत का नया दुश्मन बनकर उभरा है।

इन दोनों के अलावा भारत को अपने आंतरिक शत्रुओं से भी लड़ना होगा जो लगातार भारत को खोखला करने में लगे हुए हैं। आए दिन का विवाद, पत्थरबाजी, रेल हादसे, मिथ्या आंदोलन इसके संकेत है। उन्होंने कहा कि गृह युद्ध तो अवश्य संभावी है लेकिन संतो को यह प्रयास करना होगा कि इसमें हिंदुओं का न्यूनतम नुकसान हो और देशद्रोहियों का नामोनिशान मिट जाए।

उन्होंने साफ कहा कि विश्व युद्ध को बहुत दिनों तक टाला नहीं जा सकता। वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में 3 महीने में ही 27 बार ट्रेन डिटेल की कोशिश गृह युद्ध की सीधी चेतावनी है, इसलिए कोई भी तटस्थ रहकर अपनी रक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भारत में उथल-पुथल मचाने, चुनाव को प्रभावित करने का षडयंत्र अमेरिका कर रहा है। अमेरिका ने ही अपने सामरिक आवश्यकता के लिए जमीन न मिलने पर बांग्लादेश में तख्ता पलट कराया। वह बांग्लादेश की जमीन से सैन्य गतिविधियां चलकर भारत और चीन पर नकेल कसना चाहता है।

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि पिछले दिनों अमेरिकी दूतावास द्वारा भारत में किसान आंदोलन को पुनः हवा देने की कोशिश का भी पर्दाफाश हुआ है। अमेरिकी राजदूत हैदराबाद के चुनाव को भी प्रभावित करने का प्रयास करता मिला।
स्वामी जी ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया स्वीकार है लेकिन संविधान से ऊपर कोई नहीं है। यहां किसी धार्मिक किताब से देश नहीं चलेगा। सबको संविधान से चलना होगा। यहां देशद्रोह के लिए कोई स्थान नहीं है, स्वामी जी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस दुनिया भर के राष्ट्रवादी प्रमुख को ठिकाने लगाकर भारत की संप्रभुता को भी चुनौती देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश बचेगा तभी धर्म बचेगा, इसलिए संत, सन्यासी भी अधिक समय तक इस सच्चाई से नजर नहीं चुरा सकते।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि विवादित बयान देने वाले अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य है ही नहीं। वह एक खास विचारधारा के पोषित है, इसीलिए वे लगातार विवादित बोल बोलते रहते हैं। उन्होंने अयोध्या में भाजपा की हार के लिए भी विदेशी ताकतों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि बनारस और अयोध्या में 135 से अधिक एनजीओ लगातार भाजपा के खिलाफ काम कर रहे थे।

पिछले दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पथराव होने और इसमें कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार के शामिल होने की भी उन्होंने निंदा की। उन्होंने कहा कि संतों का यही प्रयास है कि विश्व युद्ध या गृह युद्ध के समय हिंदू समाज को न्यूनतम नुकसान हो, इसलिए संत सनातनी युवाओं को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। इस अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ के आचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र जी महाराज, महंत राधेश्याम जी, महंत त्रिवेणी दास महत्यागी, आचार्य वेद प्रकाश आचार्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 घंटों से धरमजयगढ़- पत्थलगाव मुख्य मार्ग बाधित, गाड़ियों की लगी लम्बी कतार – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 18 : ओटीटी सीजन जीतने के बाद भी दिल नहीं भरा, क्या सना मकबूल होंगी… – भारत संपर्क| VIDEO: Live मैच में मचा बवाल, खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट, जमकर चले लात-घू… – भारत संपर्क| *गांव-गांव जाकर सुपोषण का मंत्र सिखा रहा पोषण रथ, टीकाकरण, एनीमिया उन्मूलन…- भारत संपर्क| जबलपुर: निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे जवान, तभी तमतमाने लगे पूर्व पार्षद; उठ… – भारत संपर्क