CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत
सीएम ने सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र। ()HighLights
- मुख्यमंत्री साय ने 21 सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
- राज्य गठन बाद पहली बार एकसाथ 21 नियुक्तियां हुईं।
- टाउन प्लानिंग से नागरिकों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होती है।
राज्य ब्यूरो, , रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के 21 सहायक संचालकों (योजना) को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवधि में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में कुल 17 सहायक संचालकों की नियुक्ति हुई थी, जबकि आज एकसाथ 21 युवा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभागों को पर्याप्त मानव संसाधन और प्रोफेशनल क्षमता से सशक्त कर रही है।
टाउन प्लानिंग जीवन की गुणवत्ता और शहरों के भविष्य से जुड़ा
उन्होंने कहा कि टाउन प्लानिंग केवल नक्शे बनाने या भू-उपयोग तय करने का कार्य नहीं है। इसका सीधा संबंध नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता और शहरों के भविष्य से है। एक अच्छी योजना शहर को व्यवस्थित बनाती है, नागरिक सुविधाओं को सुलभ करती है और भविष्य में अनियोजित विस्तार से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रोकती है।
सुनियोजित शहरीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विकसित राज्य के निर्माण में सुनियोजित शहरीकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अर्थव्यवस्था के विकास के साथ शहरी आबादी और शहरों का विस्तार बढ़ना स्वाभाविक है। भविष्य की आवश्यकताओं का पहले से आकलन कर आधुनिक और वैज्ञानिक टाउन प्लानिंग करना समय की आवश्यकता है।
नई पीढ़ी के अधिकारियों से बढ़ेगी कार्यक्षमता
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नई पीढ़ी के अधिकारियों का ज्ञान, ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। इस अवसर पर विभागीय सचिव अंकित आनंद, आयुक्त अवनीश शरण आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें
Leave a Reply