*CM विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 लाख रुपए की सौगात, तीन…- भारत संपर्क

0
*CM विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 लाख रुपए की सौगात, तीन…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए कुल 11 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और वर्षा ऋतु में भी अब नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

*तीन प्रमुख स्थलों पर होगा पुल निर्माण*

लोक निर्माण विभाग द्वारा जशपुर जिले के बोडोकछार से चटकपुर मार्ग पर स्थित चंपाझरिया नाला में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और पुल निर्माण से वर्षा के दिनों में बहाव से कटने वाली सड़क की समस्या स्थायी रूप से दूर होगी।जिले के भालूमुंडा-खजूरघाट मार्ग पर स्थित कोकिया नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 3 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों को पूरे साल निर्बाध रूप से आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।डूमरबहार से तमता मार्ग पर शेखरपुर के पास गुढ़ा नाला पर बनाया जाएगा। यहाँ 3 करोड़ 73 लाख 85 हजार रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को मंजूरी दी गई है। इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी सुगमता से पहुंच सकेंगी।

*क्षेत्र वासियों ने जताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार*

इन पुलों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजनाएं क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी, जिससे कृषि, व्यापार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में सुधार होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जिले के विकास के लिए निरंतर की जा रही घोषणाएं और स्वीकृतियाँ यह दर्शाती हैं कि राज्य सरकार जशपुर जैसे दूरस्थ अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश में पहली बार आर्किटेक्ट पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित,…- भारत संपर्क| लचर व्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त एमएमयू वेंडर कंपनी के लाभांश रोकने के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …| अपनी मौत से पहले ही एथीस्ट कृष्णा को गया था अंदाजा, अंतिम समय में कहा- ‘अगर मैं बच…| “चेतना – छात्र जागरूकता अभियान” के तहत मोपका स्कूल में…- भारत संपर्क| किसकी बदौलत सुपरस्टार बन पाए थे जैकी श्रॉफ? इस डायरेक्टर ने बदल दी थी चॉल के… – भारत संपर्क