शीतलहर ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन- भारत संपर्क

0

शीतलहर ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन

कोरबा। मौसम में बदलाव जारी है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार की शाम धीरे-धीरे हवाएं चलने लगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और ठंड ने लोगों को परेशान किया। शनिवार सुबह भी शीत लहर का असर बना रहा।जनवरी के दूसरे पखवाड़े में भी मौसम रंग बदल रहा है और इससे लोग परेशान हैं। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन रात में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। कोरबा का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यनूतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सडक़े भी शाम को ठंड के कारण सूनी हो रही है। इसका असर शहर में होने वाले व्यापार पर भी पड़ रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा थोड़े पहले ही दुकानें बंद होने लगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JNVST Class 6 Admission 2025 Registration: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए…| HAM नेता का मर्डर, 24 केस… बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में… – भारत संपर्क| Bihar Voter List: बिहार में 2005 के बाद फिर बदलने जा रहा ट्रेंड! चुनाव में…| इंग्लैंड में ‘पप्पी’ से हार गए इंडियावाले, 200 की स्ट्राइक रेट से जमाया शतक… – भारत संपर्क| ये 5 तरह की कोल्ड कॉफी पी हैं आपने? घर पर इस तरह बनाएं कैफे स्टाइल