कलेक्टर ने कन्या आश्रम देवपहरी का किया आकस्मिक निरीक्षण,…- भारत संपर्क

0

कलेक्टर ने कन्या आश्रम देवपहरी का किया आकस्मिक निरीक्षण, आश्रम परिसर का अवलोकन कर सुविधाओं का लिया जायजा,परिसर की साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखण्ड के ग्राम देवपहरी में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित
प्राथमिक कन्या आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही उन्होंने आश्रम परिसर में छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियॉ, परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम परिसर के सभी कमरों, स्टोर रूम, रसोई घर व शौचालय की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या और पढ़ाई के बारे में चर्चा की और भोजन सहित वहां मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। वही कलेक्टर ने आश्रम अधीक्षिका को निर्धारित मेनू अनुसार छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने, बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही भवन में यथा स्थानों में सीपेज की समस्या को शीघ्रता से मरम्मत कराने एवं अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। वही इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगमायुक्त कोरबा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं उपस्थित रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जिला स्तरीय लोहार समाज का सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न, मुख्यमंत्री की…- भारत संपर्क| एक साल में कितने लोग खाते हैं शाही दावत, ट्रंप ने क्या-क्या खाया…दुनिया की सबसे खास… – भारत संपर्क| *जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा को हाथ मिलाने से किसने मना किया, खुल गया राज़! – भारत संपर्क| Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क