कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की धान खरीदी की…- भारत संपर्क

0
कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की धान खरीदी की…- भारत संपर्क

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था आगे भी बनाए रखें कि किसानों को धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक के सारे काम आसानी से हो जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर अपना हित साधने वालों आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। कोचियों पर पैनी नजर रखें। वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी की जाए। जिले की सीमा पर भी लगातार चौकसी बरती जाए। उन्होंने केंद्र में धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब तक कुल खरीदी का लगभग 25 फीसदी उठाव हो चुका है।

बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 693 करोड़ 46 लाख के 3.01 लाख मीटरिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। लगभग 65 हजार से ज्यादा किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों पर धान का विक्रय किया है। इस बीच अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी जारी है।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही धान खरीदी की जाए। नोडल अधिकारी सतत रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। नये और पुराने दोनों तरह के बारदाने पयाप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर संभावित जाम एवं टोकन काटने की भी जानकारी ली और निर्देश दिए। बताया गया कि भुगतान की भी कोई समस्या नहीं हैं। कलेक्टर ने पंजीकृत सभी मिलर्स को उठाव करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर और एसडीएम श्री एस एस दुबे,जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभू कुमार गुप्ता, सीईओ जिला सहकारी बैंक सुनील सोढ़ी और वीसी के जरिए सभी एसडीएम और तहसीलदार जुड़े थे।


Post Views: 7


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन पेपर 1 की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से…| शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| लगातार 5 हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK? IPL में सिर्फ 1 बार हुआ … – भारत संपर्क| हीट स्ट्रोक के दिख रहे हैं लक्षण तो तुरंत करें ये 5 काम, सावधानियां भी जानें| IPL में नहीं मिला मौका तो PSL में बरपाया कहर, डेब्यू मैच में ही 4 बल्लेबाजो… – भारत संपर्क